शांति का सच (कविता)

 शांति का सच


​मैं दुनिया के सामने

 एक ठहरी हुई झील बने रहने का ढोंग करती हूँ।


 ​मगर डर इस बात का नहीं होता

 कि कोई और उसमें पत्थर फेंकेगा;

 डर इस बेचैनी का है

 कि क्या यह ठहराव सचमुच है?


 ​और इसी शक़ को परखने के लिए

 मैं ख़ुद अपने ही हाथों से

 उसमें एक कंकड़ उछाल बैठती हूँ,


 ​और उठती हुई लहरें

 मेरी सारी शांति का सच

 किनारे तक बहा लाती हैं।


- तेजश्री शिंदे ✍️


Comments

  1. सुंदर.....और गहरी कविता

    ReplyDelete
  2. कुछ रचनाएँ
    सिर्फ़ पढ़ी नहीं जातीं,
    वो भीतर उतरकर
    देर तक ख़ामोशी से
    अपने होने का एहसास कराती हैं।

    आपकी ये कविता भी
    उन्हीं में से एक है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

अलक ( एक सुंदर लेखनप्रकार )

गझल: रक्तबंबाळ चांदणे

कळून आले (कविता)