शांति का सच (कविता)
शांति का सच
मैं दुनिया के सामने
एक ठहरी हुई झील बने रहने का ढोंग करती हूँ।
मगर डर इस बात का नहीं होता
कि कोई और उसमें पत्थर फेंकेगा;
डर इस बेचैनी का है
कि क्या यह ठहराव सचमुच है?
और इसी शक़ को परखने के लिए
मैं ख़ुद अपने ही हाथों से
उसमें एक कंकड़ उछाल बैठती हूँ,
और उठती हुई लहरें
मेरी सारी शांति का सच
किनारे तक बहा लाती हैं।

सुंदर.....और गहरी कविता
ReplyDeleteSo profound
ReplyDeleteकुछ रचनाएँ
ReplyDeleteसिर्फ़ पढ़ी नहीं जातीं,
वो भीतर उतरकर
देर तक ख़ामोशी से
अपने होने का एहसास कराती हैं।
आपकी ये कविता भी
उन्हीं में से एक है।
Thank you 😊
Delete