प्रेम में नहीं रहेंगे... तो कहाँ रहेंगे?
ग़ज़ल उम्र ने जिस्म से हर रंग उधार ले लिया, मोहब्बत ने मगर रूह को जवान रखा। वक़्त बुझा न सका इश्क़ का एक भी चराग़, राख हो गई रात, नूर ने आसमान रखा। धूप ने चेहरे की हर सिलवट गिनी मगर, तेरी याद ने दिल को सदा गुलिस्तान रखा। हज़ार आँधियाँ आईं, हज़ार मौसम गुज़रे, एक तेरे यक़ीं ने मेरा आशियाँ रखा। झुर्रियाँ तो फ़क़त वक़्त की तहरीर ठहरीं, दिल ने हर धड़कन में पहला-सा अरमान रखा। लोग कहते रहे इश्क़ उम्र के साथ ढलता है, हमने हर साँस में उसे और जवान रखा। जो बिछड़ भी गए, वो कहाँ दूर हुए हमसे, रूह ने रूह का रिश्ता सदा बे-ज़ुबान रखा। 'तेज' ये फ़ैसला भी बड़ी देर में समझ आया— जिसने मोहब्बत बचाए रखी, उसी ने जहान रखा। - तेजश्री शिंदे ✍️