शुरुआत.. पुराने रिश्तों को नए सिरे से देखने की..।
शुरुआत
चलो.. फिर एक बार
शुरू से शुरुआत करते है..
तुम Hello बोलो, हम hi से हाथ बढाते है।
चलो.. फिर एक बार
शुरू से शुरुआत करते है।
कुछ पन्ने है बिखरे पड़े
उन्हें आज समेटते है..
कुछ अनकही बातों को
शब्दों में पिरौते है..
चलो.. फिर एक बार
शुरू से शुरुआत करते है।
उलझे हुए रिश्ते को
प्यार से सुलझाते है..
टूटी हुई माला मे
मोती पिरौते है..
चलो.. फिर एक बार
शुरू से शुरुआत करते है..!!
- तेजश्री शिंदे

वाह!!.. बहुत बढिया...
ReplyDeleteचलो ..फिर एक बार शुरू से शुरुआत करते है..!!
पहिल्याच ओळीन हृदयाला सपर्श केलं.❤️❤️
अप्रतिम...
Thank you Riya..! 😊
ReplyDelete