लोग बदल जाते है अक्सर..
लोग बदल जाते है अक्सर युँ उम्र भर का कोई साथी नहीं बनता जरूरत का नाता रिश्ता नहीं बनता कल तक घंटो बातें हुआ करती थी आज फुर्सत के चार पल भी, निकाल नहीं पाता.. उसके न होने का कोई दुख नहीं बनता तेरा वज़ूद किसी का मोहताज नहीं बनता कल तक ज़िंदगी बया हुआ करती थी आज अक्सर कुछ भी, कह नहीं पाता.. तेरी अश्कों का कोई अर्थ नहीं बनता जब तेरा हाल उसे समझ नहीं बनता कल तक तेरी चुप्पी भी सवाल उठाती थी आज तेरे होने न होने को, कोई भाँप नहीं पाता.. लोग बदल जाते है अक्सर.. हर राहगुज़र हमसफ़र नहीं बनता। - तेजश्री शिंदे ✍️